25 Apr 2024, 22:06:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिखर धवन बीमार मां से मिलने स्वदेश रवाना, अजिंक्य रहाणे आज रोहित शर्मा के साथ कर सकते हैं पारी शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2017 12:18PM | Updated Date: Sep 3 2017 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। भारत ने श्रीलंकाई भूमि पर कभी भी पांच वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों की सीरीज 5-0 से नहीं जीती। टीम ने जिस अंदाज में पिछले चारों मैच जीते हैं, उसके आधार पर कहा जा सकता है कि टीम इंडिया इतिहास बनाने की डगर पर है। हालांकि 2014 में घरेलू सीरीज में टीम इंडिया ने श्रीलंका सभी पांचों मैच में हराया था। आज के मुकाबले में ओपनर शिखर धवन नहीं खेलेंगे, क्योंकि उनकी मां बीमार हैं, जिनसे मिलने वे स्वदेश रवाना हो रहे हैं। विंडीज में पांच वनडे में तीन अर्धशतक और एक शतक बनाने वाले अजिंक्य रहाणे को यहां एक मैच में भी मौका नहीं मिला और पूरी संभावना है कि वे आज रोहित शर्मा के साथ पारी शुरू करेंगे। टीम इंडिया में यही एकमात्र परिवर्तन होगा। बाकी वही टीम खेलेगी, जिसने चौथे मैच में जीत दर्ज की थी। यानी मनीष पांडे, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव फिर एक्शन में नजर आएंगे। 
 
2014 की सीरीज...
साल 2014 में भारत ने भारतीय भू्मि पर श्रीलंका को पांच मैचों की सीरीज में 5-0 से हराया था। यदि भारत आज जीता, तो यह पहला अवसर होगा, जबकि भारतीय टीम श्रीलंकाई भूमि पर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पांचों वनडे मैच जीतेगी।
2 नवंबर 2014 को भारत ने श्रीलंका को कटक में 169 रन से हराया था। 
6 नवंबर 2014 को भारत ने अहमदाबाद में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था। 
9 नवंबर 2014 को हैदराबाद में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था। 
13 नवंबर 2014 को भारत ने श्रीलंका को 153 रन से हराया था। 
16 नवंबर 2014 को भारत ने रांची में श्रीलंका को 3 विकेट से हराया था। 
 
आज लौटेंगे शिखर...
भारतीय ओपनर शिखर धवन अपनी बीमार मां को देखने के लिए श्रीलंका से स्वदेश लौटेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया कि शिखर अपनी बीमार मां को देखने के लिये रविवार को भारत रवाना होंगे। बयान में बताया गया है कि शिखर की मां की स्थिति ठीक है और इस समय वह स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पांचवें वनडे और छह सितंबर को होने वाले एकमात्र ट्वेंटी-20 मैच के लिए शिखर की जगह किसी खिलाड़ी को नहीं रखने का फैसला किया है।
 
क्वालिफाइंग खेलना होगा श्रीलंका को...
श्रीलंकाई टीम 2019 विश्व कप के लिए स्वत: क्वालिफाई करने का मौका पहले ही गंवा चुकी है, क्योंकि इस श्रृंखला में दो मैच नहीं जीत सके। 
यह दूसरा मौका होगा टीम इंडिया के लिए...
इंग्लैंड टीम अकेली ऐसी टीम है, जो दो बार भारत से 5-0 से हारी है। यदि भारतीय टीम श्रीलंका को हरा देती है, तो इस सूची में उसका भी नाम जुड़ जाएगा।  
 
केदार जाधव फिर लौट सकते हैं...
कोच रवि शास्त्री ने सभी प्रारूपों में गेंदबाजों के कार्यभार को लेकर एहतियात बरतने की बात भी कही थी। ऐसे में देखना यह होगा कि हार्दिक पंड्या को ब्रेक देकर केदार जाधव को एक और अवसर दिया जा सकता है। केदार चौथे मैच में नहीं खेले थे। 
 
286 रन रोहित शर्मा 2 शतक के साथ सीरीज में बना चुके हैं। 32 चौके और 8 छक्के लगाए हैं। 98.28 स्ट्राइक रेट है। 95.33 औसत रहा है। 
 
220 रन कैप्टन विराट कोहली ने 1 शतक व 1 अर्धशतक के साथ बनाए हैं। 122.90 स्ट्राइक रेट है, जबकि 73.33 औसत। 28 चौके व 3 छक्के भी लगाए हैं। 
 
विकेट जसप्रीत बुमराह ने 33.2 ओवर में लिए हैं। 124 रन खर्च किए हैं और श्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर 5 विकेट है। 
09 विकेट अकिला धनंजया ने 30 ओवर में लिए हैं। 160 रन खर्च किए हैं और एक मैच में तो 54 रन देकर 6 विकेट हासिल कर लिए थे। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »