28 Mar 2024, 23:16:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन के नंबर की जर्सी पहनकर उतरा यह खिलाड़ी, फिर से हुआ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2017 2:31PM | Updated Date: Sep 2 2017 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए चौथे वनडे मैच में शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया। इतना ही नहीं हार्दिक पांड्या के बावजूद शार्दुल से ही गेंदबाजी की शुरुआत करवाई गई। ये इस राइट आर्म मीडियम पेसर का डेब्यू मैच था, जिसमें शार्दुल जर्सी नंबर-10 पहनकर उतरे। ये वहीं नंबर की जर्सी है, जिसे कभी महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पहना करते थे मगर उनके रिटायरमेंट के बाद इसे किसी भी भारतीय खिलाड़ी को नहीं दिया गया था।

ये जर्सी शार्दुल के लिए वाकई लकी भी साबित हुई। अपनी 10वीं गेंद पर ही उन्होंने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को विकेट के पीछे आउट करवा दिया। हालांकि पहले तो अंपायर ने अंगुली नहीं उठाई मगर डीआरएस के चलते उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा और शार्दुल को वनडे करियर का पहला विकेट मिला।
 
क्या है इस जर्सी के पीछे का राज : आपको बता दें कि जर्सी नंबर-10 के पीछे का राज ये है कि शार्दुल का जन्म 16 अक्टूबर 1991 को हुआ था। उनकी जन्मतिथि का टोटल 16+10+1991 = 10 है, जिसके चलते उन्होंने ये नंबर चुना। इतना ही नही बल्कि मुंबई के रहने वाले सचिन तेंदुलकर और शार्दुल ठाकुर दोनों के ही शॉर्ट फॉर्म ST हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »