24 Apr 2024, 20:48:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बांग्लादेश को जीत की बधाई देना सचिन तेंदुलकर को पड़ा महंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2017 4:54PM | Updated Date: Aug 31 2017 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बांग्लादेश ने ढाका टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराते हुए इतिहास रच दिया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर यह पहली जीत है। उनकी इस जीत पर कई क्रिकेटर्स ने बधाई दी। इसी बीच क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी खासे खुश दिखाई दिए लेकिन बांग्लादेश को कमजोर कहना उन्हे थोड़ा भारी पड़ गई।
 
दरअसल उन्होंने लिखा, दो दिन में दो उलटफेर। बांग्लादेश टीम के द्वारा प्रेरणादायी प्रदर्शन। टेस्ट क्रिकेट उन्नति कर रहा है। लेकिन सचिन तेंदुलकर की उलटफेर वाली बात बहुत सारे बांग्लादेशी फैंस को पसंद नहीं आई। एक यूजर ने लिखा, यह उलटफेर नहीं है। आपको क्यों उलटफेर लगता है? आपकी प्रतिक्रिया सुनकर अच्छा नहीं लगा। एक दूसरे यूजर ने लिखा, टकैसे आपने इसे उलटफेर करार दे दिया? यह पांच दिनों का टेस्ट मैच है। खासतौर पर 15 सेशन खेलकर हमने उन्हें हारने पर मजबूर कर दिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »