20 Apr 2024, 07:47:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी को प्रैक्टिस करने से रोका, फैन ने कुछ किया ऐसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2017 1:31PM | Updated Date: Aug 30 2017 1:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। एमएस धोनी भारत में कितने लोकप्रिय हैं इसके बारे में तो आप अच्छी तरह जानते हैं। लेकिन अब एक श्रीलंकाई फैन की धोनी के लिए दीवानगी सुर्खियां बना रही है। ये श्रीलंकाई फैन धोनी से मिलने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में जा पहुंचा। सोमवार को जैसे ही टीम इंडिया प्रैक्टिस के लिए नेट्स में पहुंची ये श्रीलंकाई फैन सुरक्षाकर्मियों की आंखों में धूल झोंकते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास जा पहुंचा।

पहले उसने गलती से रोहित शर्मा को धोनी समझ लिया। लेकिन फिर रोहित ने धोनी की तरफ इशारा करके बताया कि उस फैन के आदर्श बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे हैं। वह फैन बिना देर किए धोनी के पास जा पहुंचा और अच्छी तरह से सज-धजकर आए और कंधे पर एक बैग टांगे हुए उस फैन को देखकर पहले तो धोनी हैरान रह गए फिर उन्होंने उसके साथ सेल्फी खिंचवाने के उसके निवेदन को मान लिया।
 
हालांकि धोनी ने इसके बाद उस फैन को वहां से जाने को कहा और उसने ये बात मान ली। लेकिन जाने से पहले धोनी के साथ हाथ मिलाते हुए एक और सेल्फी भी ली। उस फैन के इस व्यवहार से हैरान भारतीय सपोर्ट स्टाफ से तुरंह ही उसे मैदान से बाहर कर दिया। बाद में पता चला कि वह फैन कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम का अधिकारी है और इसीलिए इतनी आसानी से वह मैदान में घुस पाया।
 
इस श्रीलंकाई फैन के इस तरह अचानक टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में घुसने से पहले तो खिलाड़ी हैरान हुए लेकिन पूरा मामला जानकर वह हंस पड़े। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज पहले ही 3-0 से जीत चुकी है। सीरीज का चौथा मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 31 अगस्त को खेला जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »