25 Apr 2024, 23:28:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वीरेंद्र सहवाग ने हार्दिक पांड्या को बताया लंबी रेस का घोड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2017 6:08PM | Updated Date: Aug 29 2017 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ऑलाराउंडर हार्दिक पांड्या की जमकर तारिक की। वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि उभरते हुए युवा हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या लंबी रेस के घोड़े हैं। सहवाग ने कहा - अगर वह अपनी कबिलियत के मुताबिक प्रदर्शन करते हैं तो वह खेल के तीनों फॉर्मेट में टीम के लिए अहम किरदार निभाते रहेंगे। 

गेंद और बल्‍ले से बेहतरीन प्रदर्शन
हार्दिक ने इस साल वनडे क्रिकेट में गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। चाहे इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज हो या चैम्पियंस ट्रॉफी, वह गेंद और बल्ले से टीम के लिए कारगर साबित हुए हैं। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी डेब्यू किया और शतक लगाकर अपने खेल से सभी को प्रभावित किया।
 
...तो भारतीय टीम को हरा पाना होगा मुश्किल
सहवाग ने कहा - हार्दिक लंबी रेस के घोड़े हैं और वह अगर वनडे क्रिकेट में अपने पूरे 10 ओवर फेंकते हैं तो इस भारतीय टीम को हरा पाना किसी भी टीम के बहुत मुश्किल होगा।
 
आईपीएल में पड़ी पांड्या पर नजर
हार्दिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। यहीं से वह चयनकर्ताओं की नजर में आए और अब भारतीय वनडे टीम और काफी हद तक टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं। 
 
टेस्‍ट के बाद वनडे सीरीज भी जीती
भारतीय टीम इस समय श्रीलंका में वनडे सीरीज खेल रही है। पांच मैचों की वनडे सीरीज में उसने 3-0 की अजेय बढ़त मेजबान टीम पर ले ली है। भारत ने टेस्ट सीरीज में भी श्रीलंका को 3-0 से मात दी थी। श्रीलंका की टीम पर सहवाग की राय है कि वह बदलाव के दौर से गुजर रही है और टीम नई होने के कारण उसे अपने पैर जमाने में समय लगेगा। 
 
श्रीलंका के कई बड़े खिलाड़ी ले चुके हैं संन्‍यास 
सहवाग ने कहा - श्रीलंका की टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। उनके जितने बड़े खिलाड़ी थे, सभी संन्यास ले चुके हैं। इसलिए युवा खिलाड़यों को अनुभव हासिल करने में समय लगेगा। चैम्पियंस ट्रॉफी में एक वनडे मैच में उन्होंने जरूर भारत को हराया है, लेकिन अभी की टीम काफी नई है और उन्हें अभी टाइम लगेगा सैटल होने में और भारत को टक्कर देने में। उन्होंने कहा - ये होता है। ये भारत के साथ भी हुआ। आॅस्ट्रेलिया के साथ भी हुआ। दक्षिण अफ्रीका के साथ भी हुआ और वेस्टइंडीज के साथ भी हुआ। ये हर टीम के साथ होता है, लेकिन इसमें कितना समय लगेगा इस पर निर्भर करता है कि युवा खिलाड़ी कितनी तेजी से आगे आकर जिम्मेदारियां स्वीकार करते हैं और अपनी प्रतिभा के साथ न्याय करते हैं।
 
धोनी ने किया आलोचकों का मुंह बंद
हाल ही में चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर कहा था कि अगर धोनी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते तो हमें दूसरे विकल्पों के बार में सोचना होगा। लेकिन धोनी के साथ विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे सहवाग, प्रसाद से इतर राय रखते हैं। सहवाग का कहना है कि धोनी के प्रदर्शन को न देखते हुए उनके अनुभव को तरजीह दी जाए। लेकिन धोनी ने जिस तरह से श्रीलंका के खिलाफ बल्‍लेबाजी की उन्‍होंने सभी आलोचकों का मुंह बंद करा दिया है। धोनी ने दूसरे मैच में 45 और तीसरे वनडे में 67 रन की नाबाद पारी खेलीं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »