26 Apr 2024, 02:01:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत से वनडे सीरीज हारने के बाद श्रीलंका के लिए एक और बुरी खबर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2017 5:12PM | Updated Date: Aug 29 2017 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पालेकेले। भारत के खिलाफ पालेकेले में रविवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाड़ी दिनेश चांडीमल चोटिल हो गए थे। इस वजह से संभवत: इस सीरीज के बचे दो वनडे मैचों में बाहर हो सकते हैं। रविवार को खेले गए मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इस दौरान दिनेश चंडीमल बल्लेबाजी कर रहे थे और तभी वो हार्दिक पांड्या की गेंद पर चोटिल हो गए।
 
चंडीमल 25 के निजी स्कोर पर खेल रहे थे, तब पांड्या ने एक तेज गेंद फेंकी, जिससे चंडीमल के अंगूठे में चोट लग गई। हालांकि इसके बावजूद वो बैटिंग करते रहे। इसके बाद वो हार्दिक की ही गेंद पर बुमराह को कैच थमा बैठे और 36 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »