19 Apr 2024, 14:36:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने आयरा के साथ डांस कर मनाया जीत का जश्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2017 4:19PM | Updated Date: Aug 29 2017 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ अपनी वनडे सीरीज की जीत का जश्न भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बड़े ही अनोखे अंदाज में नन्ही   आयरा के साथ डांस फ्लोर पर मस्ती करते हुए मनाया। भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंकाई टीम के खिलाफ तीसरे वनडे में छह विकेट की जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है। सीरीज कब्जाने के बाद आराम के मूड में दिखाई दे रहे विराट ने डांस फ्लोर पर मोहम्मद शमी की बेटी आयरा के साथ जमकर डांस किया। खुद शमी ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें कप्तान विराट उनकी बेटी आयरा के साथ डांस कर रहे हैं। .

शमी ने साथ ही लिखा" आयरा ने 3-0 की जीत के बाद विराट के साथ डांस किया।" इस वीडियो में नन्ही आयरा फ्रॉक पहने डांस फ्लोर पर अपने ही अंदाज में डांस कर रही हैं तो वहीं विराट भी आयरा की तरह ही डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे जैसे आयरा डांस मूव्स दिखा रही हैं विराट भी उनकी वैसे ही नकल कर रहे हैं और उनकी तरह घूम रहे हैं। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब स्टार खिलाड़ी को डांस का जलवा दिखाते हुए देखा गया है। वह इससे पहले युवराज सिंह और हरभजन सिंह की शादी के दौरान भी अनुष्का के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »