29 Mar 2024, 18:20:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा के लिए बहुत खास हैं धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2017 2:38PM | Updated Date: Aug 28 2017 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पल्लेकेल। टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में दूसरे छोर पर उनका डटकर साथ दे रहे विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा करते हुए उन्हें खास बताया है। रोहित ने नाबाद 124 रन की पारी खेली और बीच में चार बल्लेबाजों के सस्ते में आउट होने के बाद दूसरे छोर पर अनुभवी बल्लेबाज धोनी से मिले साथ की बदौलत 157 रन की अविजित साझेदारी करते हुए भारत को जीत और सीरीज पर 3-0 से कब्जा दिला दिया। धोनी ने नाबाद 67 रन बनाए और एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ 'फिनिशर' साबित हुए।
 
इससे पहले धोनी ने दूसरे वनडे मैच में भी बल्लेबाजी क्रम के चार खिलाड़ियों के सस्ते में वापिस लौट जाने की स्थिति में महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए टीम की जीत पक्की की थी। रोहित ने मैच जीतने के बाद ट्विटर पर धोनी की पारी की प्रशंसा करते हुये लिखा" विशेष रात एक विशेष आदमी के साथ, सीरीजएÞ को इस तरह जीतना बढ़िया।
 
मैच में जसप्रीत बुमराह ने सबसे अच्छी गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट निकाले और वह मैन ऑफ द मैच रहे। इसी के साथ भारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार सातवीं द्विपक्षीय सीरीज भी जीत ली। भारत ने आखिरी बार श्रीलंका से 1997 में सीरीज गंवाई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »