29 Mar 2024, 03:27:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राम रहीम को लेकर गौतम गंभीर ने दिया ये बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2017 5:57PM | Updated Date: Aug 26 2017 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप के आरोप में दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा में शुक्रवार को भयानक हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में 33 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए थे। वहीं इस मामले पर टीम इंडिया के क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है। गंभीर ने ट्वीट कर बाबा पर निशाना साधा है। गंभीर ने इसे धार्मिक मार्केटिंग का यह एक क्लासिक उदाहरण बताया है। सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय रखने वाले भारतीय क्रिकेटर इस मामले से दुखी हैं।
 
शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरमीत राम रहीम को एक रेप केस में दोषी पाया था। जिसके बाद कोर्ट ने बाबा को पुलिस हिरासत में भेज दिया। कोर्ट ने कहा कि वह 28 अगस्त को इस मामले में सजा का ऐलान करेगी। हालांकि सजा को दोषी पाए जाने के बाद से ही देश के कई राज्यों में हिंसा की वारदातें सामने आई हैं। 
 
हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर-भारत के कई शहरों में हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में खाफी जान-माल के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। गंभीर ने ट्वीट कर लिखा- 'यह सोच कर हैरान हूं कि 'इंसान' और उसके बुरे कर्मों को लेकर राम और रहीम क्या सोच रहे हैं! धार्मिक मार्केटिंग का यह एक क्लासिक उदाहरण है।' आपको बता दें कि शुक्रवार शाम से भड़की इस हिंसा में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »