25 Apr 2024, 21:36:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दूसरा टेस्‍ट - रोच -गैब्रियल की चमक के बीच बेन स्टोक्स का शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2017 10:34AM | Updated Date: Aug 26 2017 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लीड्स। हैंडिग्ली क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को शुरू दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन किमार रोच और शेनन गेब्रियल ने 4-4 विकेट लेते हुए इंग्लैंड की पहली पारी को 258 रन पर सीमित कर दिया, लेकिन वे बेन स्टोक्स को आकर्षक शतक बनाने से नहीं रोक सके। तीन टेस्ट क्रिकेट मैच की सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे चल रहा है और उसने दिन का खेल खत्म होने तक विंडीज का 1 विकेट 19 रन पर गिरा दिया है। 
 
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले एलिस्टेयर कुक 11 रन बनाकर आउट हो गए। रूट ने 60.20 के स्ट्राइक रेट से 59 रन बनाए। जब 4 विकेट 71 रन पर गिर गए, तो स्टोक्स ने एक छौर संभालकर 80.64 के स्ट्राइक रेट से 100 रन बनाए। उन्होंने अपना अर्धशतक 67 गेंद पर 10 चौके के साथ पूरा किया। 100 रन बनाने के लिए 122 गेंद खेलीं और 17 चौके लगाए। इसी की बदौलत इंग्लैंड चाय तक 45.5 ओवर में 150 रन बना सका था।
 
लंच के समय स्कोर 26 ओवर में 3 विकेट पर 61 रन था। खेल समाप्त होने के समय कार्लोस बै्रथवेट 13 और देवेंद्र बिशू 1 रन बनाकर खेल रहे थे। जेम्स एंडरसन ने किरॉन पॉवेल को 5 पर स्लिप में कुक के हाथों लपकवाया। राइट आर्म फास्ट मीडियम शेनॉन गैब्रियल ने 51 रन देकर 4 और इतने ही विकेट रोच ने 71 रन देकर लिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »