19 Apr 2024, 11:35:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अगर हम भारत से जीत गए होते तो मुझे खुशी होती : अकिला धनंजय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2017 3:53PM | Updated Date: Aug 25 2017 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पल्लेकेले। श्रीलंका के रहस्यमयी स्पिनर अकिला धनंजय ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में अपने छह विकेट पर संतोष व्यक्त किया लेकिन कहा कि उन्हें तब ज्यादा खुशी होती, अगर उनके प्रयास से टीम को जीत मिल गई होती। धनंजय ने 54 रन देकर छह विकेट चटकाए, जिससे उन्होंने वनडे में पहली बार पांच विकेट हासिल किए। श्रीलंका को कल भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में तीन विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। 
धनंजय ने कहा - 'अगर हम मैच जीत जाते तो हमें खुशी होती। इस समय मैं काफी दुखी हूं। अगर हम जीत जाते तो मैं काफी खुश होता। इस स्पिनर ने भारतीय मध्यक्रम को ध्वस्त करते हुए महज 21 गेंद में 11 रन देकर छह विकेट हासिल कर लिए। उन्होंने 18वें ओवर में तीन विकेट झटके।
 
उन्होंने कहा - 'मैं एक आॅफ स्पिनर हूं। विकेट चटकाने वाली गेंद लेग स्पिन और गुगली है।  मैंने काफी आॅफ स्पिन लेती गेंद डालीं। (श्रीलंका के स्पिन कोच) पियाल विजेतुंगा के साथ काफी काम किया और अगर मुझे वैरिएशन लेती गेंद फेंकनी होती तो पियाल मुझे ऐसा करने के लिए भी बताते हैं। 
 
उन्होंने कहा - मैंने महसूस किया कि आॅफ स्पिन से ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी। इसलिए मैंने अपनी वैरिएशन गेंद फेंकने का फैसला किया। हमने बड़ा लक्ष्य भी नहीं दिया था। इसलिये हमें विकेट चटकाने थे। मैंने काफी वैरिएशन वाली गेंद फेंकी और इसका फायदा भी हुआ।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »