28 Mar 2024, 16:14:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट छोडऩे के बाद धोनी करेंगे 300 करोड़ का ये बिजनेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2017 1:00PM | Updated Date: Aug 25 2017 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारतीय टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ पांच मैच की वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। धोनी एक दशक से भी ज्यादा समय से टीम इंडिया को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 और वनडे का विश्व कप जीतने के साथ टेस्ट की आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया। 

36 वर्षीय धोनी वर्ष 2019 में इंग्लैंड में होने वाला वनडे विश्व कप खेलना चाहते हैं, लेकिन बढिय़ा फॉर्म में नहीं होने से उन पर तलवार लटक रही है। इस बीच मीडिया रिपोर्टों के अनुसार धोनी का रांची में एक फाइव स्टार होटल खोलने का प्लान है। 
 
पिछले दिनों धोनी की कंपनी रीति ट्रेवल एंड टिकटिंग प्राइवेट लिमिटेड ने धुर्वा में फाइव स्टार होटल खोलने का प्रस्ताव दिया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। इस होटल की लागत करीब 300 करोड़ रुपए आएगी। धोनी मोमेंटम झारखंड के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। वे झारखंड में ग्लोबल इंवेस्टर समिट में शामिल हुए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »