29 Mar 2024, 20:32:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हनीमून पर जाने की बजाए इस खिलाड़ी ने छुड़ाए टीम इंडिया के छक्के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2017 12:56PM | Updated Date: Aug 25 2017 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। पल्लेकेल वनडे में टीम इंडिया ने 3 विकेट से जरूर जीत दर्ज की हो, लेकिन इस दौरे में भारतीय बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह पिटता नजर आ रहा है। श्रीलंका का हीरो बनाकर उभरा एक ऑफ स्पिनर, जिसने एक के बाद एक छह विकेट लिये (54/6) और मेहमानों टीम की हालत पस्त कर दी। अपने प्रदर्शन से युवा फिरकीबाज अकिला धनंजय सुर्खियों में है।

 यहां चौंकाने वाली बात यह है कि धनंजय की शादी 24 घंटे पहले ही हुई थी और हनीमून पर जाने की बजाए उन्होंने अपनी फिरकी से टीम इंडिया को घेरा। वो तो भला हो धौनी- भुवी की जोड़ी का, जो 131/7 के स्कोर को खींच कर 231/7 तक ले गयी और श्रीलंका के जबड़े से जीत छीन लायी अन्यथा परिणाम उल्टा होता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »