25 Apr 2024, 22:52:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के स्टंप पर लगी गेंद, लेकिन 'प्राण' सूख गए श्रीलंका के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2017 12:52PM | Updated Date: Aug 25 2017 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे पर गुरुवार को पहली बार तगड़ी चुनौती मिली। टेस्ट मैचों में बुरी तरह मात देनेके बाद टीम इंडिया ने पहले वनडे में जिस तरह से श्रीलंका को हराया था, उससे लग रहा था कि वनडे में भीलंकाई टीम काफी पीछे रह जाएगी, लेकिन उसने दूसरे वनडे में टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया और एक समय मैच टीम इंडिया के हाथ से फिसलता लग रहा था। वह तो भला हो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान 'सुपरकूल' एमएस धोनी (MS Dhoni) और भुवनेश्वर कुमार का जिन्होंने श्रीलंका के मुंह से जीत खींच ली। मैच में एक समय ऐसा भी आया, जब उनको धोनी का विकेट मिलते-मिलते रह गया और उनके चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं। आइए जानते हैं कि इसमें हुआ क्या था...

दूसरे वनडे में श्रीलंकाई क्रिकेटरों की खुशी उस समय गम में बदल गई, जब 35वें ओवर में एमएस धोनी को किस्मत का साथ मिला. सामने थे तेज गेंदबाज विश्वा फर्नांडो। उनकी दूसरी गेंद को धोनी ने हल्के हाथ से खेला, लेकिन गेंद धोनी के पैड से लगती हुई पैरों के बीच से निकलकर स्टंप की ओर चली गई। धोनी कुछ समझ पाते कि इतने में गेंद स्टंप के निचले हिस्से पर जा लगी। श्रीलंकाई खिलाड़ी उछल पड़े, लेकिन पलभर में ही उनकी खुशी मायूसी में बदल गई, क्योंकि गिल्लियां नहीं गिरीं। धोनी मुस्कुरा दिए। वह उस समय 29 रन पर खेल रहे थे और टीम इंडिया को जीत के लिए 59 रन और चाहिए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »