19 Apr 2024, 14:35:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दूसरे वनडे में धोनी ने की संगकारा के विश्‍व रिकॉर्ड की बराबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2017 4:38PM | Updated Date: Aug 24 2017 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पल्लेकेल। पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेट के पीछे सर्वाधिक स्टंपिंग करने के मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा के विश्व रिकाॅर्ड की बराबरी कर ली है। धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में गुरूवार को लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की गेंद पर ओपनर दानुष्का गुणातिल्का को जैसे ही स्टंपिंग किया उन्होंने संगकारा के विकेट के पीछे 99 स्‍टपिंग करने के विश्व रिकाॅर्ड की बराबरी कर ली।
 
सीरीज शुरू होने से पहले धोनी के पास 97 स्टंपिंग थी। पहले वनडे में उन्होंने एक स्‍टपिंग की और दूसरे वनडे में एक स्टंपिंगके साथ वह संगकारा की बराबरी पर पहुंच गए। संगकारा ने जहां 404 मैचों में 99 स्टंपिंग की वहीं धोनी ने अपने 298वें मैच तक 99 स्‍टपिंग कर दी।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »