24 Apr 2024, 17:37:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साउथ अफ्रीका की लीग के कोच बने भारत के ये दो खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2017 10:58AM | Updated Date: Aug 24 2017 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानेसबर्ग। साउथ अफ्रीका की आगामी ट्वेंटी-20 ग्लोबल क्रिकेट लीग की आठ फ्रेंचाइजियों ने अपने अपने कोचों की घोषणा कर दी है, जिसमें भारत के रॉबिन सिंह और श्रीराम श्रीधरन को भी दो टीमों ने कोचिंग का जिम्मा सौंपा है। ग्रीम स्मिथ, जैक्स कैलिस, स्टीफन फ्लेमिंग, रॉबिन सिंह, पैडी उप्टन, मार्क बाउचर, रसेल डोमिंगो, श्रीराम श्रीधरन को बतौर कोच लीग में शामिल किया गया है। लीग के पहले संस्करण के लिए सभी टीमों ने दुनिया के विभिन्न टीमों के कोचों को अपने साथ जोड़ा है। ट्वेंटी-20 ग्लोबल लीग के लिए फ्रेंचाइजियां 26 और 27 अगस्त को दुनिया के 10 देशों से 400 खिलाड़ियों को अपनी टीमों के लिए चुनेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »