25 Apr 2024, 05:02:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन तेंदुलकर ने 'जलापूर्ति' परियोजना के लिए दिन 15 लाख रूपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2017 3:56PM | Updated Date: Aug 23 2017 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महान क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से महाराष्ट्र के सांगली जिले में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर  'जलापूर्ति ' परियोजना के लिए 15 लाख रूपए दिए। तुरची पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी संजय बरकुंड ने इसकी पुष्टि की। 
उन्होंने कहा,  हमने कई हस्तियों को अनुदान के लिए पत्र लिखा था लेकिन उनसे कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। तेंदुलकर ने हमारी बात सुनी और तुरंत एमपीएलएडी से 15 लाख रूपए स्वीकृत कर दिए। हम उनके आभारी है। इस योजना के तहत राज्यसभा सांसद उस राज्य के एक या अधिक जिलों में कार्य की अनुशंसा कर सकता है जहां से वह चुना गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »