29 Mar 2024, 03:14:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका पर शानदार जीत के बाद हाथियों के बीच पहुंचे विराट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2017 11:27AM | Updated Date: Aug 22 2017 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दांबुला। श्रीलंका पर जीत के बाद सोमवार को टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली सैर के लिए निकले। विराट ने अपना वक्त पिनावाला एलिफेंट ओर्फनेज में बिताया। विराट हाथियों को देखने यहां जा पहुंचे और इंस्टाग्राम पर हाथियों के झुंड की तस्वीर शेयर की है।
 
विराट ने सचिन को पछाड़ा
अपने आदर्श मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के कई रिकार्डों पर नजर लगाए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे तेज 4000 रन पूरा करने के मामले में सचिन को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने मात्र 64 पारियों में 4000 रन पूरे किए, जबकि सचिन ने इतने रन पूरे करने में 124 पारियां खेलीं थीं। रन मशीन बन चुके विराट ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 44 वां अर्धशतक जड़ा और नाबाद 82 रन बनाए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »