18 Apr 2024, 14:51:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत आने से पहले क्‍लार्क ने ऑस्‍ट्रेलिया को चेताया, कहा - विराट कंपनी से रहें सावधान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2017 5:48PM | Updated Date: Aug 19 2017 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। भारत दौरे पर आने से पहले ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान माइकल क्‍लार्क ने अपनी टीम को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी टीम के लिए यह बेहद मुश्किल दौरा होगा क्योंकि विराट कोहली की टीम को उनकी सरजमीं पर हराना मुश्किल होगा।
 
भारत को घर में हराना मुश्किल
माइकल क्लार्क ने कहा - एकदिवसीय क्रिकेट टेस्ट क्रिकेट से भिन्न है और इसलिए मुझे लगता है कि विकेट अच्छा होगा।  आपको अच्छा मनोरंजक क्रिकेट देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी और जीत दर्ज करेगी, लेकिन ऐसा करना आसान नहीं होगा। भारत को उसकी सरजमीं पर हराना हमेशा मुश्किल रहा है। 
 
क्‍लार्क ने की विराट की तारिफ
विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम ने लगातार नौ टेस्ट श्रृंखलाएं जीती हैं। उसने हाल में श्रीलंका को 3-0 से हराया। क्लार्क ने कोहली की कप्तानी की तारीफ की। उन्होंने कहा - मैं वर्तमान भारतीय टीम के खिलाफ नहीं खेला हूं। यह टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उसने स्वदेश और विदेश दोनों स्थानों पर जीत दर्ज की है। 
 
शानदार खेल रही हैं विराट टीम
क्लार्क ने कहा - कोहली टीम की अच्छी तरह से अगुवाई कर रहे हैं और वे शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। अगर वे अपना यह अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हैं तो भारत आगे भी दुनिया की नंबर एक टीम बनी रहेगी।
 
अश्विन एक बेहतरीन गेंदबाज
माइकल क्‍लार्क ने इसके साथ ही भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की भी तारीफ की है। क्‍लार्क ने कहा - अश्विन बेहतरीन गेंदबाज है। यह मायने नहीं रखता कि वह कहां खेल रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »