16 Apr 2024, 18:50:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। श्रीलंका का टेस्ट सीरीज में सफाया करने के बाद कप्तान विराट कोहली को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। विराट भी इतिहास रचने के बाद काफी खुश हैं। उनकी इस खुशी में शामिल होने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी श्रीलंका जा पहुंचीं। इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें ये दोनों श्रीलंकाई फैंस के साथ दिख रहे थे।

यूं तो विराट और अनुष्का की मुलाकात हमेशा ही सुर्खियां बन जाती हैं। लेकिन इस बार एक श्रीलंकाई क्रिकेटर की वजह से अनुष्का शर्मा सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, इस श्रीलंकाई क्रिकेटर ने अनुष्का शर्मा को अपना क्रश बताया है। श्रीलंकाई बल्लेबाज चमारा कपुगेदरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का शर्मा के साथ सेल्फी पोस्ट की है। नेट सेशन के बाद ली इस फोटो के साथ उन्होंने अनुष्का को काफी मिलनसार बताया है। साथ ही उन्होंने अनुष्का को अपना क्रश भी बताया है। गौरतलब है कि श्रीलंका के ऑलराउंडर चमारा कपुगेदरा को आगामी भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »