20 Apr 2024, 14:34:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन से बहुत आगे है ये बल्लेबाज, 60 हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं इसके नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2017 2:05PM | Updated Date: Aug 19 2017 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिकेट में जब बेस्ट बैट्समैन की बात होती है तो उसमें सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे ऊपर आता है। सचिन के नाम क्रिकेट का वह हर रिकॉर्ड दर्ज है जो एक क्रिकेटर चाहता है। इस दिग्गज खिलाड़ी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक दर्ज हैं। क्रिकेट इतिहास में अब तक कई ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जिनका रिकॉर्ड सचिन से बेहतर है। इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जैक होब्स भी उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं। 

जैक होब्स ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 199 सेन्चुरी लगाई हैं। वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेन्चुरी लगाने वाले क्रिकेटर हैं। उनके बाद पेट्सी हेंड्रेन आते हैं जिनके नाम 170 सेन्चुरी हैं।
 
जैक होब्स फर्स्ट क्लास क्रिकेट की हिस्ट्री में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर भी हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 834 फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिसमें उन्होंने 50.70 के एवरेज से कुल 61760 रन बनाए।
 
199 सेन्चुरी लगाने के अलावा होब्स के नाम पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 273 फिफ्टी भी दर्ज हैं। यानी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 472 (199+273) बार 50+ स्कोर बनाया। जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उनके बाद हेंड्रेन (445) का नाम इस लिस्ट में आता है।
 
सचिन की बात करें तो उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 310 मैच खेले, जिसमें 57.84 के एवरेज से 25396 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 81 सेन्चुरी और 115 हाफ सेन्चुरी भी लगाई।
 
होब्स को क्रिकेट में दिए उनके योगदान की वजह से साल 1953 में 'सर' की उपाधि दी गई। वे पहले प्रोफेशनल क्रिकेटर थे, जिन्हें ये उपाधि मिली।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »