29 Mar 2024, 15:31:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिखर ने छोटी बच्ची का ऐसा वीडियो किया पोस्ट, देख हो जाएंगे भावुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2017 2:02PM | Updated Date: Aug 19 2017 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज शिखर धवन ने एक बच्ची का इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसे देख आपकी आंखे नम हो सकती हैं। इस वीडियो को पहले शिखर की वाइफ आय्शा ने शेयर किया था, जिसे रिपोस्ट करते हुए धवन ने एक सीरीयस मैसेज भी दिया है। दरअसल, इस वीडियो में एक बच्ची पढ़ रही है और उसे गिनती सिखा रही है।

वीडियो में बच्ची बार-बार अपनी मां को प्यार से पढ़ाने के लिए कह रही है, लेकिन उसकी मां फिर भी उस पर गुस्सा करती है और जब बेटी गलती करती है तो उसे थप्पड़ भी मारती है। 

शिखर ने इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ लिखा, 'मैंने अब तक इतनी बुरी वीडियो नहीं देखी। मां-पिता होने के नाते हमें अपने बच्चे को स्ट्रॉन्ग बनाना चाहिए, लेकिन ये महिला तो इस बच्ची पर इमोशनली, मेंटली और शारिरक अत्याचार कर रही है, वो भी बस 5 तक की गिनती के लिए। बच्चों को हमेशा प्यार से पढ़ाना चाहिए न कि डरा धमका कर।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »