19 Apr 2024, 21:05:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को इस खास नाम से बुलाते हैं विराट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2017 1:00PM | Updated Date: Aug 19 2017 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्‍तान और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा का प्‍यार आज तक किसी से छुपा नहीं है। ये लवर हमेशा अपने प्‍यार के कारण सुर्खियों में रहता है। अनुष्का शर्मा हाल ही में विराट कोहली से मिलने और 15 अगस्त का जश्न मनाने श्रीलंका पहुंची थीं। यहां इन दोनों ने साथ मिलकर समय बिताया। इससे ठीक एक दिन पहले भारत ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज को 3-0 से जीता था। 
 
इस टेस्ट सीरीज के बाद भारत अब श्रीलंका के खिलाफ पांच वनडे और एक टी-20 मैच खेलेगा। अनुष्का जब श्रीलंका में थीं तो विराट और अनुष्का की जोड़ी के फैन्स ने उनके साथ तस्वीर भी खिंचाई। इस दौरान एक फैन को यह भी पता लगा कि विराट अनुष्का को प्यार से क्या बुलाते हैं।
 
दरअसल विराट कोहली अनुष्का को Nushkie (नुष्की) के नाम से बुलाते हैं। है ना प्यारा? फैन ने इन दोनों की एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए यह बात लोगों को बताई। थोड़ी देर बाद ही इंटरनेट पर यह नाम वायरल हो गया। वैसे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को Virushka (विरुष्का) बुलाया जाता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »