20 Apr 2024, 18:41:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली का 'दांबुला' से है ये खास कनेक्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2017 11:43AM | Updated Date: Aug 19 2017 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दांबुला। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने आज अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं। कोहली ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ पहले अंर्तराष्ट्रीय मैच खेला था। उन्होंने कम समय में दमदार प्रदर्शन के जरिए कई शानदार रिकॉर्ड बनाए हैं। कोहली 20 अगस्त को अपने करियर 190वां मैच खेलेंगे। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने पहला वनडे मैच श्रीलंका के दांबुला मैदान में ही खेला था। अब टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला मैच कल इस मैदान पर खेलेगी।
 
लेकिन इससे पहले इस खास मौके पर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्होंने पहले अंर्तराष्ट्रीय मैच को याद किया है। कोहली ने 20 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे मैच खेला था। इस मैच में उन्होंने महज 12 रन बनाए थे। हालांकि यह मैच श्रीलंका 8 विकेट से जीत गया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »