19 Apr 2024, 19:46:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वनडे रैंकिंग में विराट का जलवा बरकरार, ये रहें टॉप 10 बैट्समैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2017 10:52AM | Updated Date: Aug 19 2017 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। कैप्टन विराट कोहली वनडे क्रिकेट की आईसीसी रैंकिंग में अभी भी दुनिया के नंबर एक बैट्समैन बने हुए हैं। कोहली के 873 अंक हैं और श्रीलंका के खिलाफ रविवार से दांबुला में शुरू होने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज के दौरान उनके पास दूसरे नंबर पर काबिज आॅस्ट्रेलियाई डेविड वॉर्नर पर बढ़त बनाने का अच्छा मौका रहेगा। इन दोनों के बीच अभी 12 अंक का अंतर है।
 
15 में 3 और भारतीय
पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी (12वें), शिखर धवन (13वें) और उप कप्तान रोहित शर्मा (14वें) शीर्ष 15 में शामिल हैं। हालांकि कोई भी भारतीय गेंदबाज शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (13वें) शीर्ष 15 में शामिल एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। 
 
टॉप 10 बैट्समैन
1. विराट कोहली भारत 873 अंक
2. डेविड वॉर्नर आॅस्ट्रेलिया 861 अंक
3. एबी डी विलियर्स साउथ अफ्रीका 847 अंक
4. जो रूट इंग्लैंड 799 अंक
5. बाबर आजम पाकिस्तान 786 अंक
6. केन विलियमसन न्यूजीलैंड 779 अंक
7. क्यूंटन डी कॉक साउथ अफ्रीका 769 अंक
8. फाफ डू प्लेसिस साउथ अफ्रीका 768 अंक
9. मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड 749 अंक
10. हाशिम अमला साउथ अफ्रीका 741 अंक
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »