29 Mar 2024, 06:35:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आॅस्ट्रेलिया के इस दिग्‍गज खिलाड़ी ने राष्ट्रगान को इंग्लिश में किया ट्रांसलेट, जीता भारतीयों का दिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2017 5:24PM | Updated Date: Aug 18 2017 5:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 15 अगस्त के दिन भारत ने अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया। भारत के साथ-साथ दुनियाभर में भारत के स्वतंत्रता दिवस को मनाया गया। वहीं इस मौके पर आॅस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने बेहद ही खास अंदाज में भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। हेडन ने भारत के राष्ट्रगान को इंग्लिश में ट्रांसलेट कर दिया और उन्होंने इसकी फोटो भी ट्विटर पर पोस्ट की है। हेडन ने जैसे ही ऐसा किया वैसे ही दुनियाभर में उनकी तारीफ होने लगी। 
 
मैथ्यू हेडन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सभी के दिलों पर राज करने वाला भारत ही है। जिसका नाम पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा द्रविड़, ओडिशा और बंगाल के दिल में बसता है, जिसका नाम हिमालय की वादियों में गूंजता है। गंगा-यमुना नदियों के पानी में उसका नाम बहता है। हिंद महासागर की लहरों में उसका नाम चमकता है। इस तरह से राष्ट्रगान की पंक्तियों के सहारे उन्होंने ये बता दिया है कि उन्हें सिर्फ इनकी जानकारी ही नहीं है, बल्कि इनका असली अर्थ भी वो समझते हैं।
 
उन्होंने अपने ट्वीट में ये भी कहा कि इसका आशीर्वाद सभी पर बना रहे और ये सभी की रक्षा करे। सभी को खुशियां और शांति दे। सिर्फ अभी ही नहीं हमेशा ही भारत इस तरह रहे। हेडन ने जैसे ही उन्होंने ट्विटर पर भारत के राष्ट्रगान का इंग्लिश ट्रांसलेशन डाला वैसे ही वो पलभर में ही वायरल हो गया और दुनियाभर में हेडन की तारीफ होने लगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »