20 Apr 2024, 09:37:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहला टेस्‍ट : कुक और रूट के शतकों से इंग्लैंड की शानदार शुरूआत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2017 12:50PM | Updated Date: Aug 18 2017 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्मिंघम। एलेस्टेयर कुक और कप्तान जो रूट के शतकों की मदद से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिन रात के पहले टेस्ट के पहले दिन अच्छी शुरूआत की। इंग्लैंड का स्कोर पहले दिन तीन विकेट पर 348 रन था। कुक 153 रन बनाकर खेल रहे थे जो छह घंटे से क्रीज पर जमे हुए हैं। रूट (136) के साथ उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 248 रन की साझेदारी की। एक समय इंग्लैंड के दो विकेट 39 रन पर गिर गए थे।  टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले मार्क स्टोनमैन और टाम वेस्टले बड़ा स्कोर नहीं बना सके। डेविड मालन 28 रन बनाकर नाबाद थे।

 

इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले कुक का यह 31वां शतक था। वेस्टइंडीज को पहली सफलता 14 रन के स्कोर पर केमार रोच ने दिलाई जिन्होंने स्टोनमैन को बोल्ड किया। वेस्टले को पैट कमिंस ने पगबाधा आउट किया। जो रूट ने अपना 13वां शतक 139 गेंद में पूरा किया। दूसरी ओर कुक ने 182 गेंद में तिहरा अंक छुआ । रूट 136 रन बनाकर रोच की गेंद पर बोल्ड हुए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »