20 Apr 2024, 16:05:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अब दूसरी टीम के खिलाड़ियों को क्रिकेट सिखाएंगे धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2017 10:21AM | Updated Date: Aug 18 2017 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को दो विश्व कप जिता चुके पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी नई भूमिका के तहत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में युवा क्रिकेटरों को ट्रेनिंग देते नजर आएंगे। दरअसल, धोनी ने दुबई में अपनी पहली क्रिकेट अकादमी खोली है, जो उनकी एमएसडी अकादमी की शाखा है। एमएसडी अकादमी की अन्य शाखाएं भारत में बोकारो, वाराणसी और लखनऊ में हैं। धोनी ने दुबई में 15 अगस्त को अपनी अकादमी का शुभारंभ किया था, जो उनकी विदेशों में पहली अकादमी भी है।
 
धोनी के करीबी और पूर्व क्रिकेटर मिहिर दिवाकर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, हमारी स्पोर्ट्स प्रबंधन कंपनी आरका ने यूएई के पैसिफिक स्पोर्ट्स क्लब के साथ नई अकादमी खोलने के संबंध में करार किया है। हम साउथ अफ्रीका और सिंगापुर में भी अकादमी स्थापित करने के बारे में सोच रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »