28 Mar 2024, 16:09:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने बताया आखिर क्यों उनके लिए स्पेशल है 15 अगस्त का दिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2017 11:56AM | Updated Date: Aug 16 2017 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय कप्‍तान विराट कोहली ने इन्सटाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, यह दिन मेरे लिए इस वजह से भी बेहद खास है, क्योंकि यह मेरे पिता का जन्मदिन है। वीडियो में विराट ने अपने बचपन का भी जिक्र किया जब वो दिल्ली में इस दिन अपने दोस्तों और परिवार के साथ पंतगबाजी को एंजॉय करते थे।  दूर-दूर तक भारतीय तिरंगे को लहरता देख उन्हें बहुत अच्छा लगता था। 

कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देना चाहता हूं। मेरा दिन रोजाना भारतीय होने के गौरव से भरा होता है। लेकिन इस विशेष दिन यह अहसास बिलकुल ही अलग स्तर पर होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक से अधिक कारण से मेरे लिए विशेष दिन है। इस दिन मेरे पिता का जन्मदिन भी होता है इसलिए यह दिन हमेशा मेरे और मेरे परिवार के लिए विशेष होता था। ’’ इस मौके पर कोहली ने याद किया कि बचपन में वह कैसे अपने मित्रों और परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते थे।
 
विराट अपने पिता के बहुत लाड़ले थे। पिता चाहते थे कि विराट एक दिन भारतीय टीम में खेले लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। विराट जब महज 18 साले के थे उनके पिता का देहांत हो गया था। पिता के देहांत की खबर जिस दिन उन्हें मिली वो दिल्ली के लिए कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे थे। लेकिन टीम को उनकी जरूरत थी इसलिए उन्होंने खेल खत्म होने के बाद घर जाने का निर्णय लिया। जब तक विराट घर नहीं लौटे तब तक उनके पिता के शव को अंतिम संस्कार के लिए नहीं ले जाया गया। विराट ने अपने पिता की मौत के बावजूद 90 रन की पारी खेली और दिल्ली को फॉलोआन से बचाया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »