19 Apr 2024, 12:04:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शाहिद अफरीदी ने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर किया ये खास ट्वीट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2017 10:29AM | Updated Date: Aug 16 2017 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत को 71वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए दोनों देशों के शांति और सहनशीलता के साथ आगे बढ़ने का अह्वान किया। अफरीदी ने ट्वीट किया,  भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हम अपने पड़ोसी नहीं बदल सकते इसलिए शांति, सहनशीलता और प्यार की तरफ बढ़े। मानवता कायम हो।’ भारत ने मंगलवार को अपना 71वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है जबकि पाकिस्तान ने कल ही अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया था।
 
हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अफरीदी की संस्था के लिए अपना बैट डोनेट किया था। जिसके बाद उन्होंने कोहली का आभार जताया था। इससे पहले इसी साल अप्रैल में जब अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी उस  मौके पर भारतीय टीम ने भी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर युक्त टी-शर्ट उन्हें भेंट की थी। इससे पहले 14 अगस्त को पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आफरीदी ने एक वीडियो मैसेज के जरिए पाकिस्तान के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »