28 Mar 2024, 16:45:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी पर बोलकर बुरे फंसे एमएसके प्रसाद, लोगों ने पूछा- आप कौन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2017 10:25AM | Updated Date: Aug 16 2017 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सिलेक्शन पर टिप्पणी महंगी पड़ी है। प्रसाद को लोगों और धोनी के प्रशंसकों ने ट्विटर पर ट्रोल कर दिया है। प्रशंसक प्रसाद के क्रिकेट करियर के आंकड़ों की तुलना धोनी के आंकड़ों से कर उनसे पूछ रहे हैं कि आप कौन हैं। 
 
पहले आपको इस मामले का बैकग्राउंड बताते हैं। दरअसल मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने धोनी के सिलेक्शन को लेकर एक टिप्पणी की थी। प्रसाद ने कहा था कि अगर पूर्व कप्तान अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो ऐसी स्थिति में उनके विकल्पों की तलाश की जाएगी। प्रसाद ने युवराज सिंह को आराम देने की स्थिति को स्पष्ट करने के बाद बताया कि धोनी के भविष्य पर चयन बैठक में चर्चा हुई। 
 
अब प्रसाद ने लीजेंड धोनी पर टिप्पणी कर दी थी तो प्रशंसकों का गुस्सा होना स्वभाविक ही था। ट्विटर पर प्रशंसकों ने प्रसाद को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कोई प्रसाद को उनके क्रिकेट करियर के आंकड़े दिखा कर सवाल पूछ रहा था तो कोई फनी ट्वीट कर रहा था। 
 
दरअसल प्रसाद की टिप्पणी 2019 के वर्ल्ड कप के लिए टीम के चयन के संदर्भ में भी सामने आई है। प्रसाद ने बताया कि वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों के चयन के लिए रोटेशन पॉलिसी अपनाई गई है। इसके तहत अगले चार-पांच महीनों में कुछ खिलाड़ी (करीब 25) चिह्नित किए जाएंगे। प्रसाद ने बताया कि चार से पांच महीने के बाद हमारे सामने वर्ल्ड कप के लिए टीम चयन की तस्वीर स्पष्ट रहेगी। इसी क्रम में प्रसाद ने धोनी पर भी टिप्पणी की। इसके बाद वह ट्रोल हो गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »