18 Apr 2024, 14:59:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

KBC में पहुंची मितली एंड कंपनी, जीते छह लाख 40 हजार रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2017 12:14PM | Updated Date: Aug 13 2017 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। आईसीसी महिला विश्वकप 2017 में अपने शानदार प्रदर्शन से करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने एक बार फिर से बड़ा काम किया है। दरअसल मिताली राज टीवी रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में नजर आएंगी। इस शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसका प्रसारण अगले महीने यानी 1 सितम्बर को सोनी टीवी पर होगा।
 
इस टीम की कप्तान मिताली राज छह अन्य खिलाड़ियों के साथ सामाजिक सरोकार के लिए केबीसी का हिस्सा बनीं। सातों खिलाड़ियों ने केबीसी के सेलिब्रिटी एपिसोड में भाग लिया और गेम खेलकर छह लाख 40 हजार रुपये जीते। आपको बता दें कि यह जीती हुई राशि हैदराबाद की सामाजिक संस्था प्रयास को दी जाएगी। गौरतलब है कि महिलाओं के अत्याचार के खिलाफ काम करने वाली संस्था प्रयास की ब्रांड एम्बेसेडर हैं मिताली राज। इस संस्था को आर्थिक रूप से और मजबूत करने का फैसला जब मिताली ने लिया तो उनके साथ टीम की छह अन्य खिलाड़ी भी सहयोग करने के लिए आगे आईं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »