25 Apr 2024, 10:52:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जैक कैलिस जैसा है रोहित शर्मा का स्‍वाभाव...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2017 1:38PM | Updated Date: Aug 12 2017 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की तुलना दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जैक कैलिस से की है। जोंटी रोड्स ने दोनों खिलाड़ियों को करीब से जाना है।
 
दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलते हुए वह जैक कैलिस के घनिष्ठ मित्र रहे तो, मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच होने कारण उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मैदान में समय बिताया है। रोड्स ने दोनों खिलाड़ियों की बल्लेबाजी को बारीकी से देखा है और इस वजह से उन्होंने रोहित शर्मा की तुलना महान बल्लेबाज जैक कैलिस से की है।
 
जोंटी रोड्स ने रोहित शर्मा की तुलना जैक्स कैलिस से करते हुए कहा कि रोहित दिखने में बड़े शांत स्वाभाव के ख़िलाड़ी हैं, बिलकुल वैसे ही जैसे हमारे समय में जैक कैलिस को लोग बोला करते थे। यह दोनों खिलाड़ी मैदान में शांत स्वाभाव से क्रिकेट खेलते हैं। 
 
रोहित अपने खेल को अंडर कंट्रोल रखते हैं, जैसे मेरे क्रिकेट करियर में लांस क्लूजनर रखा करते थे। कैलिस अपने खेल को कंट्रोल के साथ दमदार और तेजी से मैदान में खेलते थे और रोहित शर्मा भी बिलकुल वैसा ही करते हैं। दोनों खिलाड़ियों की बल्लेबाजी तकनीक बिलकुल एक जैसी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »