29 Mar 2024, 19:19:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मासूम बच्चों की मौत पर ट्वीट कर बुरे फंसे वीरेंद्र सहवाग!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2017 1:03PM | Updated Date: Aug 12 2017 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण 6 दिनों में अब तक 63 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस पर भारतीय पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ ऐसा लिख दिया कि लोगों ने उनकी जमकर खिंचाई कर डाली। सहवाग ने ट्वीट किया गोरखपुर में मामूस की जिंदगियों के जाने का बहुत गहरा दुख है। अब तक 50 हजार से ज्यादा बच्चे इंसेफेलिटीस नाम की बीमारी के कारण अपनी जिंदगी खो चुके हैं। इसके साथ ही सहवाग ने एक और ट्वीट कर लिखा पहला मामला 1978 में सामने आया था, इसी साल मेरा जन्म हुआ था। मासूमों की जिंदगी बचाने के लिए हम अभी तक इस बीमारी की जड़ नहीं खोज़ पाए हैं। दिल टूट गया।

सहवाग के इस ट्वीट पर कई लोग उनकी खिंचाई कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपने ट्वीट में सूबे की बीजेपी सरकार का नाम नहीं लिया। इसके साथ ही लोगों ने सहवाग को शर्म करने की नसीहत भी दे डाली। एक ने लिखा मच्छरों के कारण हुई है बच्चों को मौत योगी के कारण नहीं… शर्म करो। एक ने लिखा कि आपने अपने ट्वीट में बीजेपी सरकार का नाम इस घटना के लिए क्यों नहीं लिखा.. जैसा कि अपको हर चीज में षडयंत्र दिखाई देता है.. अगर गैर बीजेपी सरकार में कुछ होता है तो आप बहुत जल्द ट्वीट करते हैं। एक ने लिखा कि यह मौत किसी बीमारी के कारण नहीं हुई हैं.. ये मौत ऑक्सीजन सप्लाई नहीं मिलने के कारण हुई हैं सर। एक ने लिखा दिखाई नहीं देता या सच देखने की आदत नहीं है, पूरे देश को पता है बच्चे ऑक्सीजन की कमी के कारण मरे हैं, दलाली बंद करो।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »