25 Apr 2024, 21:18:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वनडे सीरीज के लिए धोनी की स्पेशल ट्रेनिंग - 2.91 सेकंड में दौड़े 20 मीटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2017 12:18PM | Updated Date: Aug 12 2017 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। श्रीलंका के खिलाफ 20 अगस्‍त से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की क्रिकेट के मैदान पर वापसी हो चुकी है। भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ 20 अगस्‍त से वन-डे सीरीज और फिर एक टी-20 अंतर्राष्‍ट्रीय मैच खेलना है। धोनी ने बैंगलोर स्थित राष्‍ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में ट्रेन की शुरूआत की। 

एमएस धोनी ने ट्रेनिंग शुरू करने की जानकारी अपनी फोटो इन्स्टाग्राम पर शेयर करके दी। धोनी के साथ भारतीय टीम के बल्लेबाज सुरेश रैना भी ट्रेनिंग कर रहे हैं। धोनी और रैना ने अपने-अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की। इसके अलावा केदार जाधव भी इस समय एनसीए में धोनी और रैना के साथ ट्रेनिंग में शामिल रहे।
 
धोनी ने अपना फोटो डालकर जानकारी दी कि उन्होंने 20 मीटर की रेस को सिर्फ 2.91 सेकंड में पूरा कर लिया। उन्होंने 20 मीटर के कुल 3 रेस की, जिसमें उन्हें कुल 8.90 सेकंड्स का समय लगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »