25 Apr 2024, 02:28:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

13 साल के इस गेंदबाज ने किया कमाल - 6 गेंदों में लिए 6 विकेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2017 11:48AM | Updated Date: Aug 12 2017 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। क्रिकेट में बल्‍लेबाजी करते हुए एक ओवर में छह छक्‍के लगाने का रिकॉर्ड तो कई बल्‍लेबाजों के नाम है लेकिन एक ओवर की सभी छह गेंदों में छह विकेट लेने की घटना शायद ही किसी को याद होगा।  इंग्‍लैंड के 13 साल के एक स्‍कूली लड़के ने एक ओवर की सभी गेंदों पर छह विकेट लेने का कारनामा किया है। उसने ये सभी छह विकेट बोल्‍ड के जरिए हासिल किए। ल्‍यूक रॉबिंसन ने इस सप्ताह उत्तर-पूर्वी इंग्‍लैंड के टाइन एंड वेयर के करीब स्थित ह्यूजटन-ले-स्प्रिंग के फिलाडेल्फिया क्रिकेट क्लब के अंडर-13 मुकाबले के लिए यह मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। उनकी इस यादगार का गवाह उनका परिवार भी बना।
 
इनमें से सबसे करीब से यह नजारा उनके पिता स्टीफन रॉबिंसन ने देखा, जो उस समय गेंदबाजी छोर पर अंपायरिंग कर रहे थे जब ल्यूक ने ये छह विकेट अपने नाम किए। हालांकि, उनकी मां हेलन पहली शख्स थी जिन्होंने उनकी इस उपलब्धि को दर्ज किया। वह इस मैच में स्कोरिंग कर रही थीं। इस दौरान ल्यूक का छोटा भाई मैथ्यू क्षेत्ररक्षण कर रहा था और उनके दादा ग्लेन दर्शक के रूप में सीमारेखा पर मौजूद थे।
 
सीनियर टीम की ओर से खेलने वाले ल्यूक के पिता स्टीफन ने कहा, ‘यह सपने की तरह है। मैं 30 साल से खेल रहा हूं और हैटिक ले चुका हूं, लेकिन मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। ल्यूक ने शानदार हासिल की है'।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »