26 Apr 2024, 01:40:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रावण की अशोक वाटिका में पहुंची टीम इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2017 10:25AM | Updated Date: Aug 12 2017 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम तीसरे और अंतिम टेस्ट से पहले शुक्रवार को हल्के-फुल्के मूड में नजर आई। मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा सहित टीम के कई सदस्यों ने यहां रावण की अशोक वाटिका के दर्शन किए, जहां वनवास के दौरान रावण ने माता सीता का अपहरण कर रखा था। तेज गेंदबाज उमेश यादव ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की औैर लिखा, अशोक वाटिका में हुनमान जी के बड़े पदचिह्न।
 
तस्वीर में वह अपनी पत्नी तान्या वाधवा के साथ अशोक वाटिका घूमते नजर आए। उमेश के अलावा टीम के एक अन्य तेज गेंदबाज मो. शमी ने भी ट्विटर पर अशोक वाटिका की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि टीम इंडिया ने यहां अशोक वाटिका का दौरा किया। सोशल साइट पर पोस्ट की तस्वीरों में कुलदीप यादव, रिद्धिमान साहा, इशांत शर्मा, उमेश यादव और लोकेश राहुल भी अपने परिवार के साथ नजर आए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »