24 Apr 2024, 08:56:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रावण की लंका में पहुंचे उमेश यादव, हनुमान जी के पैरों के साथ खिंचवाई फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2017 11:24AM | Updated Date: Aug 11 2017 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में अबतक टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया दो मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट पल्लेकेले में खेला जाना है। तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के खिलाफ श्रीलंका की ऐतिहासिक जगहों पर घूम रहे हैं। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव भी अपनी पत्नी के साथ श्रीलंका में घूम रहे हैं। गुरुवार को उमेश यादव अपनी पत्नी के साथ रावण की अशोक वाटिका गए और वहां की फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
 
उमेश यादव ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘अशोक वाटिका…हनुमान जी के पैरों के निशान।’ उमेश यादव की इस फोटो को उनके फैंस ने खूब सराहा। मान्यता है कि जब रावण ने सीता का हरण किया था तो सीता ने इसी अशोक वाटिका में 11 महीने बिताए थे। इस जगह पर मंदिर बनाया गया है जिसमें 5000 साल पुरानी भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की मूर्तियां हैं। इस मंदिर में भारत समेत दूसरे कई देशों से सैलानी आते हैं।
अशोक वाटिका में सीता कुंड के पास दो विशाल पैरों के निशान हैं जिन्हें अब पीले पेंट से संजोये रखा है। माना जाता है कि सीता की तलाश में जब हनुमान जी लंका पहुंचे थे तो अशोक वाटिका में पड़े ये उनके पहले चरण थे। उमेश यादव ने इन्हीं के साथ फोटो खिंचवाई और अपने फैंस के साथ शेयर की। आपको बता दें मौजूदा सीरीज में उमेश यादव ने 2 टेस्ट में भले ही सिर्फ 4 विकेट लिए हों लेकिन उनकी लाइन लेंथ शानदार रही है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »