20 Apr 2024, 11:13:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रिश्तों में सुधार के बाद ही होगा भारत -पाक के बीच क्रिकेट मैच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2017 10:36AM | Updated Date: Aug 11 2017 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नवनियुक्त अध्यक्ष नजम सेठी ने आज उम्मीद जताई कि भारत और पाकिस्तान के आपसी रिश्तों में सुधार होने के बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला को फिर से शुरू किया जा सकता है। 
 
पीसीबी के 30वें अध्यक्ष बनने के बाद सेठी ने कहा, भारत के साथ क्रिकेट खेलने को लेकर मैंने दरवाजे बंद नहीं किए हैं। मुझे लगता है कि दोनों देशों के रिश्तों में सुधार आने के बाद बीसीसीआई को भारत सरकार से हमारे खिलाफ खेलने की अनुमति मिल सकती है।
 
सेठी ने यह साफ किया कि पीसीबी आईसीसी की विवाद समाधान समिति के समक्ष बीसीसीआई से क्षतिपूर्ति की मांग करेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए पीसीबी के कानूनी सलाहकार लंदन स्थित कानूनी सेवाएं देने वाली कंपनी के संपर्क में है और क्षतिपूर्ति का दावा करने संबंधी तैयारियों को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »