24 Apr 2024, 22:29:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जब धोनी ने नहीं किया कभी ऐसा काम तो मैं क्‍यों करूं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2017 3:07PM | Updated Date: Aug 10 2017 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह विकेटकीपर रिद्धिमान साहा विरोधी बल्लेबाजों पर छींटाकशी में यकीन नहीं रखते। रिद्धिमान साहा ने कहा - मैंने कभी धोनी को छींटाकशी करते नहीं देखा। यह जरूरी नहीं है कि आप छींटाकशी करें। कई बार हम चीजों को तोड़ मरोड़ देते हैं और कह सकते हैं कि पिच खराब थी और आपने खराब शॉट खेला। उतना ठीक है। अपने समकालीन विकेटकीपरों की तरह उनके आदर्श भी ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं।
 
उन्होंने कहा - मुझे बचपन से एडम गिलक्रिस्ट पसंद हैं। उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की शैली भी। मेरी नजर में वह आदर्श विकेटकीपर हैं। मार्क बाउचर और इयान हैली भी अच्छे विकेटकीपर हैं लेकिन गिलक्रिस्ट मेरे फेवरेट हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »