28 Mar 2024, 15:58:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एबी डीविलियर्स शायद ही अब टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए दिखें: फाफ डू प्लेसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2017 3:11PM | Updated Date: Aug 9 2017 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डीविलियर्स शायद ही अब टेस्ट क्रिकेट में खेलते नजर आए और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट को भी इस बात पर ध्यान देते हुए उनके स्थान पर किसी नए खिलाड़ी को खोजना होगा, जो उनकी तरह बल्लेबाजी कर सके। हाल ही में फाफ डू प्लेसी की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ 1-3 से टेस्ट सीरीज गवां दी है। 
 
मेजबान इंग्लैंड की गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज बेबस नजर आए। कप्तान डू प्लेसी का मानना है कि हमें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना जरुरी है। एबी डीविलियर्स के वापस आने पर भी टीम की परेशानी खत्म नहीं होगी जब तक हर एक बल्लेबाज अपनी कमजोरी पर ध्यान नहीं देगा।
 
डू प्लेसी ने डीविलियर्स की वापसी को लेकर कहा, मैं एबी के साथ खेलना पसंद करता हूं। हम सभी जानते है कि वह कितने महान खिलाड़ी हैं। हमें उनकी कमी खल रही है। उनकी वापसी की उम्मीद लगाने से टीम में सुधार नहीं हो सकता। हमें इन बातों से दूर जाकर, भविष्य को देखना जरुरी है। हमें उनके स्थान को उनके जैसे बल्लेबाज से भरना होगा। अगर एबी डीविलियर्स वापस आते हैं तो यह हमारे लिए ख़ुशी की बात होगी और मुझे नहीं लग रहा की वह टेस्ट टीम में वापस आएंगे।
 
एबी डीविलियर्स ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला 19 महीने पहले जनवरी 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस साल जनवरी में भी एबी ने कहा था कि वह टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाए रखना चाहते है ताकि वह अपना सारा ध्यान 2019 में होने वाले वर्ल्ड कप पर लगा सके। एबी डीविलियर्स 2016 के अंत में टेस्ट करियर को अलविदा कहना चाहते थे लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के कहने पर उन्होंने अपना फैसला नहीं लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »