29 Mar 2024, 16:27:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रेयश अय्यर के शानदार शतक से भारत बना चैंपियन, साउथ अफ्रीका को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2017 1:56PM | Updated Date: Aug 9 2017 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रिटोरिया। शारदुल ठाकुर और सिद्धार्थ कौल की उम्दा गेंदबाजी के बाद श्रेयश अय्यर के नाबाद शतक की बदौलत भारत ए ने मंगलवार को यहां साउथ अफ्रीका ए पर सात विकेट की आसान जीत के साथ ए टीमों की त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला जीत ली। भारत ने चार साल पहले भी यह ट्रॉफी जीती थी और अब उसे बरकरार रखा।
 
साउथ अफ्रीका ए के 268 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए ने अय्यर की 131 गेंद में 11 चौकों और चार छक्कों से कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 140 रन की पारी और विजय शंकर (72) के साथ तीसरे विकेट की 141 और कप्तान मनीष पांडे (नाबाद 32) के साथ चौथे विकेट की 109 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत 19 गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 270 रन बनाकर जीत दर्ज की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »