25 Apr 2024, 17:33:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहले की तरह दूसरा टेस्ट भी 4 दिन में जीता, 3 मैच की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2017 8:03PM | Updated Date: Aug 6 2017 9:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। भारत ने श्रीलंका के साथ अपने 36 वर्षीय क्रिकेट संबंध में पहली बार श्रीलंका को उसी की धरती पर टेस्ट क्रिकेट मैच में पारी के अंतर से हरा दिया। साथ ही पहली बार श्रीलंका को श्रीलंका में व्हाइट वॉश करने की तैयारी कर ली है। शनिवार को यहां सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर दूसरे टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंकाई टीम फॉलोआॅन खेलकर 386 रन पर आउट हो गई। इसके लिए लेफ्ट आर्म आॅर्थोडॉक्स स्पिनर रवींद्र जडेजा जिम्मेदार थे, जिन्होंने 152 रन देकर 5 विकेट लिए। भारत ने पहले खेलकर अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 622 रन बनाकर घोषित की थी, जबकि श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 183 रन बनाकर आउट हो गई थी और उसे पारी की हार से बचने के लिए 439 रन बनाना थे। 
 
जीत के हीरो...
चेतेश्वर पुजारा
133 रन
अजिंक्य रहाणे 
132 रन
रवींद्र जडेजा
70* रन 5 विकेट
रविचंद्रन अश्विन
7 विकेट 
 
1. भारत ने श्रीलंका में लगातार दूसरी बार टेस्ट सीरीज जीती है। 
3. अब भारत श्रीलंका के खिलाफ 8 टेस्ट सीरीज जीत चुका है।
2. पिछली 5 में से 3 सीरीज हम जीते, 1 वे जीते, 1 ड्रॉ रही है। 
4. भारतीय भूमि पर श्रीलंका को 1993-94 में 3 मैच की सीरीज में 3-0 से हराया था। 
5. 12 अगस्त से पालेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। यदि वह मैच भी जीत लिया, तो श्रीलंका में पहली बार व्हाइट वॉश करेंगे। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »