29 Mar 2024, 04:13:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गजब! शराबी देने लगा श्रीलंका के इस खिलाड़ी को बल्‍लेबाजी के टिप्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2017 12:32PM | Updated Date: Aug 6 2017 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। खेल में एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मैच के तीसरे दिन जब श्रीलंका के कुशल मेंडिस बल्लेबाजी करने आए, तो उनको अच्छा ना खेलते देख दर्शकों में मौजूद एक शराबी उन्हें टिप्स देने लगा। शराबी दर्शक जोर-जोर से चिल्ला रहा था- रक्षात्मक खेलो। मेंडिस। अपना ध्यान मत भटकने दो। फोकस करो और कल तक के लिए अपना विकेट बचाकर रखो। तुम ऐसा कर सकते हो। इसके बाद जब मेंडिस किसी बॉल को सुरक्षात्मक रूप से देखते, तो वह उन्हें शाबासी देता। 
 
वह इतनी जोर से चिल्ला रहा था कि उसकी तेज आवाज पूरे स्टेडियम में सुनाई दे रही थी। शराबी का ऐसा व्यवहार देख अम्पायरिंग कर रहे आॅस्ट्रेलिया के आर टकर गुस्से में आ गए। वे गुस्सा में उस शख्स की ओर बढ़े और उसे चुप रहने को कहा, क्योंकि उनका भी ध्यान भटक रहा था। अंपायर से डांट पड़ने के बाद शराबी कुछ देर तक शांत रहा, लेकिन थोड़े समय बाद वह फिर से चिल्लाने लगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »