16 Apr 2024, 19:43:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जडेजा के आगे श्रीलंका पस्‍त, जीत के साथ सीरीज भी जीती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2017 11:23AM | Updated Date: Aug 6 2017 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो के सिंहलीस स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। टीम इं‌डिया ने श्रीलंका को पारी और 53 रनों से हराते हुए लगातार दूसरी बार श्रीलंका में सीरिज जीतने का कारनामा कर लिया है। भारत के पहली पारी के 622/9 रनों के जवाब में फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका ने दूसरी पारी में 116.5 ओवरों में 386 रन बनाए। श्रीलंका ने पहली पारी में 183 रन बनाए थे। अंतिम विकेट नुवान प्रदीप का गिरा जिन्हें अश्विन ने शिखर धवन के हाथों कैच कराया। नुवान ने एक रन बनाया। रंगना हेराथ 17 रनों पर नाबाद रहे। रविंद्र जडेजा ने पांच तथा अश्विन और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जडेजा ने पहली पारी में नाबाद 70 रन बनाए थे और मैच में 7 विकेट लिए थे। 
 
चौथे दिन करुनारात्ने ने नाईटवाचमैन मलिंडा पुष्पकुमारा (16) के साथ चौथे विकेट के लिए 40 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस दौरान दिमुथ करुनारात्ने ने शमी द्वारा किए पारी के 67वें ओवर की आखिरी गेंद पर लांगऑन की दिशा में चौका जड़कर अपने टेस्ट करियर का का छठा शतक जड़ा। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 224 गेंदों में 13 चौको की मदद से अपना सैकड़ा पूरा किया।
 
इस साझेदारी पर अश्विन ने ब्रेक लगाया। उन्होंने 73वें ओवर में पुष्पकुमारा को क्लीन बोल्ड किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने रिवर्स स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया और तभी गेंद सीधी लेग स्टंप पर जाकर लगी। जल्द ही जडेजा ने श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल (2) को अपना शिकार बनाया। याद हो कि पहली पारी में भी चंडीमल को जडेजा ने अपना शिकार बनाया था। पहली स्लिप में रहाणे ने कप्तान चंडीमल का शार्प कैच लपका। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »