19 Apr 2024, 14:29:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला क्रिकेट टीम की सितारों से मिले सहवाग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2017 10:35AM | Updated Date: Aug 6 2017 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग अक्सर अपने ट्वीटस के जरिए सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इन दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कुछ खिलाड़ियों के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। हरमनप्रीत कौर, झूलन गोस्वामी, वेदा कृष्णमूर्ति, एकता बिष्ट, पूनम राऊत और राजेश्वरी गायकवाड़ के साथ सहवाग ने एक मुलाकात की। सहवाग ने उनके साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, इन शानदार लड़कियों से मिलकर काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इनसे मिलना काफी खुशी और उत्साह की बात है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »