29 Mar 2024, 20:26:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस बार विराट ने नहीं अजिंक्‍य रहाणे ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2017 4:05PM | Updated Date: Aug 5 2017 6:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टेस्‍ट मैच के दौरान भी कई रिकॉर्ड बने विराट कोहली की अगुवाई में हर दिन कुछ नया सुनने को मिल रहा है। विराट कोहली हर मैच में एक-दो रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 622 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है। 
 
इस पारी के दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने कुछ और रिकॉर्ड अपने नाम किए। मैच में चेतेश्वर पुजारा, आर अश्विन और अजिंक्य रहाणे ने रिकॉर्ड बनाया। रहाणे अपनी 132 रनों की पारी के दौरान महान सचिन तेंदुलकर से आगे हो गए हैं। वैसे तो सचिन के रिकॉर्ड विराट कोहली ही तोड़ते हैं लेकिन इस बार अजिंक्य रहाणे ने सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ा है। रहाणे अब विदेश में सबसे बेहतर औसत वाले बल्लेबाज हो गए हैं। 
 
अजिंक्य रहाणे के रूप में भारत को एक मजबूत मिडिल ऑर्डर बैस्टमैन मिल गया है। इस बात का अंदाजा रहाणे के रिकॉर्ड्स को देखकर ही लग जाता है। रहाणे ने विदेश में 23 टेस्टों की 39 पारी में 55.34 की औसत से 1771 रन बनाए हैं। विदेश में रहाणे ने 3 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने विदेश में 106 टेस्टों की 176 पारियों में 54.74 की औसत से 8705 रन बनाए हैं। सचिन ने विदेशी धरती पर 29 शतक और 36 अर्धशतक लगाए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »