24 Apr 2024, 03:56:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस स्‍टार भारतीय गेंदबाज ने बनाया ये नया रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2017 3:09PM | Updated Date: Aug 5 2017 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन लगातार नया रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। 30 साल के भारत के इस स्टार ऑफ स्पिनर ने कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका की पहली पारी में 5/69 विकेट चटकाए। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 26 पांच विकेट हॉल (किसी टेस्ट पारी में 5+ विकेट) पूरे किए। उन्होंने अपने 51वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले इतने टेस्ट में वकार यूनुस ने 20 और इयान बॉथम ने 19 बार पांच विकेट हॉल पूरे कर पाए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »