20 Apr 2024, 16:43:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

2nd Test: तीसरे दिन का खेल खत्‍म- श्रीलंका का स्‍कोर- 209/2

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2017 10:33AM | Updated Date: Aug 6 2017 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (69 रन पर पांच विकेट) की जोरदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने मेजबान श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को पहली पारी में 183 रन के मामूली स्कोर पर ढेर कर दिया। लेकिन फॉलोआन खेलने के बाद श्रीलंका ने बेहतरीन वापसी करते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट खोकर 209 रन बना लिए।
 
भारत को पहली पारी में 439 रन की विशाल बढ़त हासिल हुई और कप्तान विराट कोहली ने इस बार श्रीलंका को फॉलोआन खेलने के लिए मजबूर किया। गाले में पहले टेस्ट में भी भारत के पास ऐसा ही मौका था लेकिन तब विराट ने श्रीलंका से फॉलोआन नहीं कराया था। श्रीलंका अभी भारत की बढ़त से 230 रन पीछे है और उस पर हार का खतरा बना हुआ है। 
 
श्रीलंका को पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों ने जिस तरह 49.4 ओवर में 183 रन के स्कोर पर समेट दिया था उसे देखते हुए विराट ने इस बार मेजबान टीम को फॉलोआन खेलाने का फैसला किया। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 622 रन पर घोषित की थी। श्रीलंका ने फॉलोआन के बाद दूसरी पारी में जबरस्त संघर्ष किया। कुशल मेंडिस (110) और ओपनर दिमुथ करूणारत्ने (नाबाद 92) ने दूसरे विकेट के लिये 191 रन की बड़ी साझेदारी कर भारत के इंतजार को बढ़ा दिया।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »