20 Apr 2024, 06:27:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

BCCI की इस गलती के कारण मिताली राज को नहीं मिला खेल रत्न अवॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 4:43PM | Updated Date: Aug 4 2017 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके लिए उनको खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया था, लेकिन बीसीसीआई मिताली का नाम खेल मंत्रालय को समय पर भेजने से चूक गया, जिसके कारण मिताली राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार हासिल करने से वंचित रह गई हैं। भले ही नाम प्रस्तावित करने की आखिरी तारीख निकल गई हो, लेकिन बीसीसीआई के पास अब भी मिताली का नाम खेल मंत्रालय के पास सौंपने का मौका है। अगर फिर मंत्रालय इस मामले पर हस्तक्षेप करे तो अब भी मिताली को खेल रत्न पुरस्कार मिल सकता है लेकिन इसके लिए खेल मंत्रालय और खेल मंत्री विजय गोयल को आगे आना पड़ेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »